सच
दूर कोई मुझसे जाता नहीं
पास मेरे कोई आता नहीं
मुलाकात करता मैं बहुतो से हूं ,पर
मिल कर कोई मुझसे मुस्कराता नहीं
बाते तो होती है सभी से ,मगर
दिल कोई किसी से लगाता नहीं
सफर में मिलते हैं, बहुत से है लोग,पर
मिलकर कोई किसी को गले लगाता नहीं
दूर कोई मुझसे जाता नहीं
पास मेरे कोई आता नहीं
Comments
Post a Comment